Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत के मुड़ियानी में 110 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच हुई

उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की ओर से लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

देवभूमि टुडे

चंपावत। UUSDA (उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी) की ओर से चंपावत जलापूर्ति परियोजना द्वारा जिला अस्पताल के सहयोग से मुड़ियानी में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में परियोजना के अधिकारियों के अलावा 110 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

डॉक्टरों ने सेहतमंद रहने के अलावा रोगों से बचाव की जानकारी दी। मुख्य रूप से रक्तचाप, मधुमेह, नाक, कान आंख व अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया। निशुल्क दवाएं भी दी गई। स्वास्थ्य कैंप में जिला अस्पताल से डॉ. दानिश, अनीता अधिकारी  मौजूद थे। साथ ही जलापूर्ति परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्या, AE टीसी पंत, JE संदीप, TATA से नरेश, हरिओम व TCP से PM अनुराग, सोशल टीम से मुक्तेश पचौली, नेहा बोहरा, सेफ्टी मैनेजर युवराज के अलावा अन्य कार्मिक मौजूद थे। परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित आर्य ने स्वास्थ्य विभाग और एडवोकेट गौरव पांडेय का आभार जताया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.