चंपावत के एक नशामुक्ति केंद्र में 20 दिसंबर को भर्ती किया गया था आनंद बल्लभ पांडेय को
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक बुजुर्ग की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक लोहाघाट का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक लोहाघाट के पाटन-पाटनी निवासी आनंद बल्लभ पांडेय (63) आज 26 दिसंबर की सुबह चंपावत कफलांग के एक नशामुक्ति केंद्र में मृत मिले। नशामुक्ति केंद्र के संचालक दीपक जोशी ने बताया कि बृहस्पविार रात आनंद बल्लभ पांडेय ने खाना खाया और सोने के लिए चले गए। सुबह 8 बजे उठाने के लिए जगाया, तो वे मृत मिले। फौरन कोतवाली में जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नशामुक्ति केंद्र के संचालक दीपक जोशी ने बताया कि आनंद बल्लभ पांडेय को केंद्र में 20 दिसंबर को भर्ती किया गया था। पाटन के जंगल में घूमने से लेकर, खुद को नुकसान करने की प्रवृत्ति थी। दिमागी रूप से दिक्कत होने की वजह से उन्हें कुछ दिन पूव ही बरेली के एक मनोचिकित्सक को दिखाया। कई दिनों से खाना नहीं खाने के बाद बुजुर्ग पांडेय ने कल बृहस्पतिवार की रात ही भोजन किया था। संचालक के मुताबिक नशामुक्ति केेंद्र में इस वक्त 16 लोग भर्ती हैं। केंद्र की गतिविधियों पर बारीक से नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इससे पूर्व करीब साल पहले चंपावत के एक अन्य नशामुक्ति केंद्र में भी एक युवा की मौत हो गई थी।
© 2026. All Rights Reserved.