दोनों विभागों के बीच MOU हुआ
SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम और डेयरी फेडरेशन के चंपावत के प्रबंधक जीएस राणा ने किए करार पर हस्ताक्षर
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड अब SSB (सशस्त्र सीमा बल) को नियमित रूप से दूध और दूध से निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराएगी। इसे लेकर दोनों सरकारी विभागों के बीच MOU (करार) हुआ है। SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम और डेयरी फेडरेशन के चंपावत के प्रबंधक जीएस राणा ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

वाइब्रेंट योजना के अंतर्गत हुए इस समझौते के मुताबिक डेयरी विकास विभाग आंचल ब्रांड के दूध, दही, छाछ, पनीर, घी आदि की आपूर्ति SSB को करेगा। MOU एक साल के लिए किया गया है। इससे एक ओर वाहिनी की आवश्यकताओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय दुग्ध उत्पादकों एवं सहकारी व्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीणों की अर्थव्यवस्था में इजाफा होगा। इस अवसर पर SSB के उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल व करण चौहान, दुग्ध संघ के सहायक विक्रय पर्यवेक्षक हिमांशु पांडेय और निरीक्षक (सामान्य) नरेश कुमार मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.