Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत जिले में पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी की जयंती पर हुए कार्यकम

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल ओढ़ाकर हुआ सम्मान

देवभूमि टुडे

चंपावत। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में उल्लास से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व PM के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि अटल जी ने 21वीं  सदी के भारत की मजबूत बुनियाद रखी थी। संगठन को विस्तार दिया।

वक्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सीख सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। वे पार्टी के तो सबसे मजबूत स्तंभ थे ही, लेकिन उनकी लोकप्रियता पार्टी के अलावा दूसरे दलों में भी थी। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अटल बिहारी बाजपेयी के साथ पार्टी का कार्य चुके वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश जोशी, दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडेय और अंबादत्त फुलारा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संस्मरण सुनाए। पार्टी ने इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणिप्रभा तिवारी, हरीश मिश्रा, मोहन अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री निर्मला माहरा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, मंडल महामंत्री गौरव पांडेय, नरेश फर्त्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, सोनू चौबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी, दीपक सुतेडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.