Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरुबैंड के पास हुआ हादसा

टनकपुर में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर ले गए परिजन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरुबैंड के पास 25 दिसंबर की शाम एक कार से स्कूटी सवार की टक्कर लग गई। टक्कर लगने से चोटिल हुए स्कूटी सवार को आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया।

दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे NH पर अमरुबैंड के पास विपरीत दिशा से आ रही दो कारों में टक्कर लग गई। टनकपुर से सिलाड़ की ओर जा रहे स्कूटी सवार आगे चल रही कार द्वारा एकाएक ब्रेक लगाने से कार से टकरा गया। स्कूटी सवार नवीन राम (35) सिलाड़ की प्रधान किरण देवी के पति हैं। उन्हें एंबुलेंस से टनकपुर अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सक डॉ. आफताब आलम ने प्राथमिक इलाज किया। गुम चोट होने से एक्सरे की जरूरत होने की वजह से जख्मी नवीन को परिजन हायर सेंटर ले गए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.