पॉकलैंड ले जा रहे ट्राला के बिजली केबिल से उलझने से रात करीब सवा 6 बजे टूटा तार
ढाई घंटे बाद सुचारू हुई शहर की आपूर्ति
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत शहर में आज 25 दिसंबर की रात करीब ढाई 2 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत बस स्टेशन के पास एक ट्राला के बिजली की केबिल से उलझने से ये नौबत आई। दरअसल ट्राले में एक पॉकलैंड लदा हुआ था। बत्ती गुल होने के साथ ही कुछ देर जाम की नौबत आई। विद्युत कर्मियों की तत्परता से तार हटाने बाद न केवल यातायात सुचारू हुआ, बल्कि हादसा भी बच गया। ऊर्जा निगम कर्मियों ने तत्काल मरम्मत कार्य कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।


ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर अमरनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम ऊंचाई वाला एक वाहन बिजली के तारों से उलझ गया। रात करीब सवा 6 बजे तारों के टूटने से शहर की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण रात करीब ढाई घंटे लोगों को अंधेरे में काटने पड़े। बिजली कर्मियों ने तत्परता से मरम्मत का काम करते हुए करीब पौने 9 बजे शहर की बिजली आपूर्ति सुचारू की।

© 2026. All Rights Reserved.