लोहाघाट उप जिला अस्पताल की सेहत जानी
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण
देवभूमि टुडे
चंपावत/ लोहाघाट। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड, नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित चिकित्सालय परिसर का मुआयना किया।
DM ने भर्ती गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उनकी सेहत और अस्पताल में मिल रहे इलाज की जानकारी ली। उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, सफाई व्यवस्था और शीतलहर से बचाव के प्रबंधों की जानकारी भी ली। ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति एवं कार्य व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।


चिकित्सकों ने ओटी (OT) कक्ष में आवश्यक सुधार की जरूरत बताई। जिस पर DM ने लोक निर्माण विभाग के EE हितेश कांडपाल को मौके पर बुलाकर ओटी कक्ष के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यकतानुसार प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए पर्याप्त संख्या में हीटर एवं कंबलों की व्यवस्था करने को कहा। 25 दिसंबर की शाम हुए निरीक्षण के दौरान CMO डॉ. देवेश चौहान के अलावा चिकित्सालय का चिकित्सकीय एवं प्रशासनिक स्टाफ मौजूद था।
© 2026. All Rights Reserved.