Wednesday Feb 4, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहिारी बाजपेई की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई की आज 25 दिसंबर को 101वीं जयंती है। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री बाजपेई को जगह-जगह याद किया गया। भाजपा के अलावा कई संगठनों ने अपने-अपने तरीके से उन्हें नमन किया। इस मौके पर चंपावत के जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने भी पूर्व पीएम बाजपेई को कविता के जरिए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 

जनकवि शूल।

रह कर सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों पर अटल
सुशोभित किया जिन्होंने भारत का राजनीतिक पटल।
जिनके कौशल के आगे कुटिल राजनीति भी हारी,
जन-जन के मन में नित बिहार हैं करते अटल बिहारी।
नहीं कर सकती आज की राजनीति आपकी भरपाई,
नमन है करता शूल आपको हे! अटल बिहारी बाजपेई।
जनकवि शूल,
क्वेराला घाटी, चंपावत।
 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.