हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार रोकने की मांग करते हुए टनकपुर में पुतला फूंका
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से भारत में आम नागरिकों से लेकर हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है। गुस्साएं हिंदूवादी संगठनों ने टनकपुर में बांग्लादेश सरकार के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। बाद में पुतला भी दहन किया गया। संगठन ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से हिंदूवादी संगठनों में गहरी नाराजगी है। बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता और प्रखंड मंत्री शुभम के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों ने बांग्लादेश सरकार के पुतले के साथ नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने पीलीभीत चुंगी में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से तत्काल हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार रोकने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में भरत कुमार, संजय कश्यप, शिवम राठौर, निखिल कश्यप, राहुल कुमार, विनय चंद, सुमित भारती, अंशु रस्तोगी, नितिन कुमार आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.