Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत के गांधी चौक में 100 फुट ऊंचाई पर शान से फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

जिला विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत हुए थे 23.90 लाख रुपये

हाइड्रा के जरिए लगाए गए पोल 

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय में नए साल (वर्ष 2026) में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की सौगात मिलेगी। इसके लिए बीती रात टावर (हाईमास्ट) लग गए। हाइड्रा के जरिए इन पोलों को लगाया गया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि जनवरी माह में राष्ट्रीय गौरव के इस प्रतीक का शुभारंभ किया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी।

चंपावत के गांधी चौक में 100 फुट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने पोल लगाने का काम पूरा कर लिया है। कल 24 दिसंबर की रात को 100 फुट ऊंचे पोल हाइड्रा मशीन के जरिए लगाए गए। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला विकास प्राधिकरण मद से इसके लिए 23.90 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। अगले एक सप्ताह में ये काम पूरा हो जाएगा। इसकी खूबसूरती के लिए चारों तरफ से 5 मीटर के दो और 3 मीटर के 4 पोल भी लगाए जाएंगे। जूनियर इंजीनियर आशीष धीमन ने बताया कि टावर के सबसे नीचे एक HP की मोर्टर लगेगी, जिसके जरिए तिरंगे को शिखर पर फहराया जा सकेगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.