Wednesday Feb 4, 2026

अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने सिप्टी BDC की बैठक में क्षेत्र के मुद्दों को उठाने के साथ DM मनीष कुमार को सौंपा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमकड़िया को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का पिछली खुली बैठक में संकल्प लिया था। इसे लेकर ग्राम प्रधान रेखा भट्ट ने सिप्टी में हुई BDC की बैठक में क्षेत्र के मुद्दों को उठाने के साथ DM मनीष कुमार को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में क्षेत्र के विकास व जरूरतों से संबंधित मुद्दों को उठाया गया है।

 

 

ज्ञापन में उठाई गईं मांगें:

1.एक हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत अमकड़िया में ANM केंद्र। इससे गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के साथ ही बच्चों के टीकाकरण कराने में सुविधा होगी।

2.ग्राम पंचायत अमकड़िया के विभिन्न तोकों के सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों, पंचायत घर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नन्दोला, अमकड़िया, होली आंगनों में लगभग 25 स्थानों में पोल सोलर लाइट लगाई जाए।

3.ग्राम पंचायत अमकड़िया के तोक मसरका के 25 परिवारों के लिए पीने योग्य पानी की व्यवस्था नहीं है। क्वैलगड़ा से मसरका तक पानी उपलब्ध कराने के लिए मूल स्रोत में चैंबर, पानी के स्टाक हेतु एक टैंक एवं पाइप को जमीन में दबाया जाना है।

4.ग्राम पंचायत अमकड़िया के विभिन्न तोको में लधौली में गजार देवता मंदिर सौंदर्यीकरण, तोक मलोडा में कैलबकरिया देवता मंदिर में धर्मशाला निर्माण एवं टिन शेड बनाने, नंदोला में  पंचनाम देवता मंदिर सौंदर्यिकरण व धर्मशाला निर्माण।

5.लधौलीधार तोक में खेल मैदान बनाने व सड़क से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदोला तक 800 मीटर सम्पर्क मार्ग निर्माण,

6.ग्राम पंचायत अमकड़िया एवं ग्राम पंचायत लफड़ा के अंतर्गत क्वैराला घाटी के डाडल नदी में दो शवदाह गृह निर्माण।

7. ग्राम पंचायत अमकड़िया की क्वैराला नदी के स्थान डाडल में करीब 20 मीटर लंबे पुल निर्माण। इस स्थान से नदी को पार करने में स्कूली बच्चों, जानवरों, क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

8.ग्राम पंचायत अमकड़िया के तोक मसरका के क्वैराला नदी के स्थान भंडौ में 20 मीटर लंबे पुल का निर्माण।

9.ग्राम पंचायत अमकड़िया के तोक निरौ के क्वैराला नदी के स्थान निरौ में लगभग 25 मीटर लंबा पुल निर्माण। यह पुल गोली, बिरगुल, भगीनाखेत, बाली, धुरा, कैन्युड़ा, नन्दोला, मलोड़ा मसरका, नैक्याना, बुड़ाखेत, अमकड़िया, लफड़ा, मिरतोला, मटेला आदि गांवो के लोगों को जोड़ने का मुख्य मार्ग है।

10. ग्राम पंचायत अमकड़िया के तोक ग्वाड़ से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिरतोला तक 500 मीटर लम्बाई एवं 6 फिट चैड़ाई से सीसी मार्ग, 500 मीटर खड़ंजा,100 मीटर लंबे व एक मीटर ऊंचाई दिवाल निर्माण कार्य।

11. ग्राम पंचायत अमकड़िया के तोक अमकड़िया से गैरगोटला तक 300 मीटर लंबे एवं 6 फिट चौड़े सीसी मार्ग का निर्माण एवं 50 मीटर लंबे एवं 1 मीटर चौड़ी दिवाल का निर्माण।

12. तोक अमकड़िया से ढोल्युड़ा तक 500 मीटर लंबे, 6 फिट चौड़ी सीसी मार्ग निमार्ण, 60 मीटर लंबे, 1 मीटर ऊंची दिवाल निर्माण।

13. तोक नंदोला के अंतर्गत 300 मीटर लंबे, 6 फिट चौड़े सीसी मार्ग का निर्माण।

14. राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमकड़िया के स्कूल भवन के मैदान की 20 मीटर क्षतिग्रस्त दिवार का निर्माण कार्य।

15. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नंदोला के स्कूल भवन के पीछे की तरफ वर्षाकाल के समय ऊपर की तरफ से मलबा आने से भवन को क्षति होने की आशंका है। जिसमें भवन की सुरक्षा हेतु पीछे की तरफ से 100 फिट लंबी, 10 फिट ऊंची सीसी दीवार का निर्माण जरूरी है।

16. राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंदोला के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत तारबाड़ एवं चाहरदीवारी कार्य किया जाना है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.