Saturday Sep 19, 2026

चंपावत के दुधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के दुधपोखरा के सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ भारती की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष शंकर दत्त जोशी और सदस्य लक्ष्मी दत्त पुनेठा ने मातृ भारती के सदस्यों को संकल्प दिलाया। 

बताया गया कि मां को किस प्रकार से अपनी भूमिका निभानी है। शंकर दत्त जोशी ने  समाज और परिवार में मां की भूमिका को नई दिशा देने वाला बताया। कार्यक्रम की संयोजिका त्रिलोकी देवी सह संयोजिका शबनम, बसंती जोशी ने विचार रखे। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में पुष्पा जोशी, आनंदी जोशी, विमल भट्ट, पूजा, सुनीता गिरी गीता गिरी आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.