Sunday Jan 18, 2026

बिरगुल में तेंदुए ने स्कूटी सवार बिजली कर्मी श्याम सिंह और यशपाल सिंह पर हमला किया

देवभूमि टुडे दीपक शर्मा

चंपावत/भिंगराड़ा। चंपावत जिले के बिरगुल गांव बिरगुल-गोली मार्ग में तिमलानी बैंड गांव पर आज 24 दिसंबर की शाम को तेंदुए ने एक स्कूटी से जा रहे एक बिजली कर्मी सहित दो लोगों पर हमला कर दिया। स्कूटी सवाल दोनों लोगों ने खुद की किसी तरह जान तो बचाई, लेकिन इस प्रयास में वे जख्मी हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे स्कूटी सवार युवक गोली निवासी लाइनमैन श्याम सिंह बिरगुल और यशपाल सिंह से अपने गांव गोली को जा रहे थे। इसी दौरान तिमलानी बैंड पर सड़क किनारे एक तेंदुए ने एकाएक उन पर हमला कर दिया। घात लगाए तेंदुए के हमले से बचने के प्रयास में घबराए श्याम सिंह और यशपाल सिंह स्कूटी सहित रोड पर गिर गए। गिरने से दोनों के शरीर में कई जगह चोट आई है। आसपास के लोगों के शोर मचाने से तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। दोनों चोटिल स्कूटी सवारों का भिंगराड़ा में इलाज किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। वहीं वन विभाग को घटना की सूचना दी गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.