Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट के फरतोला गांव मेें मछली तालाब में तैरता मिला 40 से 45 साल के व्यक्ति का शव

देवभूमि टुडे  

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट

के फरतोला गांव के एक मछली तालाब में आज 24 दिसंबा को एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बाराकोट पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया।

 

बाराकोट चौकी के प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि फरतोला के पास मछली तालाब में करीब 40 से 45 साल के एक पुरुष का शव मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को लोहाघाट भेज दिया है। चौकी प्रभारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में शव मिलना अजीब है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.