Saturday Sep 19, 2026

चंपावत-ललुवापानी मार्ग पर बनेगे ये जिम

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई चंपावत नगर पालिका बोर्ड बैठक में लिए गए कई निर्णय

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगर पालिका बोर्ड फौज, अर्द्धसुरक्षा बल, पुलिस आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक फिटनेस के लिए ओपन जिम बनाएगी। आज 24 दिसंबर को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के संचालन में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया। कहा गया कि पहले चरण में ये ओपन जिम चंपावत-ललुवापानी मार्ग पर बनाए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका अब हर साल मेधावी छात्र-छात्राओं को पालिका सम्मानित करेगी।

चंपावत नगर पालिका बोर्ड बैठक लेती पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और मौजूद सभासद व EO भरत त्रिपाठी।

 

बैठक में इसके अलावा कई अन्य निर्णय लिए गए। पालिका बोर्ड ने तय किया बेसहारा कुत्तों के आश्रय के लिए डॉग सेल्टस बनाया जाएगा। लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नगर पालिका के कर्मियों के लिए गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। बोर्ड बैठक में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, गौरव कलोनी, पूजा वर्मा, बबीता प्रहरी, रोहित बिष्ट, दिनेश बर्दोला, नंदन तड़ागी के अलावा सिटी मैनेजर महेश चौहान और पालिका के कार्मिक मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.