Thursday Apr 23, 2026

चंपावत जिले के 2 केंद्रों में आज वितरित हुए 665 सिलिंडर

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में पहाड़ के दो (चंपावत और लोहाघाट) प्रमुख गैस वितरण केंद्रों में आज 30 मार्च को गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं हो सका। सिलिंडर नहीं होने से ये नौबत आई। रविवार की वजह से प्लांट बंद होने से इन दोनों केंद्रों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी। अलबत्ता कल 31 मार्च को इन दोनों जगहों में रोस्टर के मुताबिक गैस सिलिंडर बांटे जाएंगे। 

टनकपुर प्रबंधक गोविंद आर्य।

लोहाघाट गैस केंद्र के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट का कहना है कि प्लांट से लोहाघाट के लिए 666 रसोई गैस सिलिंडर, 19 किलो के 12 कॉमर्शियल सिलिंडर और 5 किलो के 35 कॉमर्शियल सिलिंडर मिले हैं।

जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर गैस वितरण केंद्र में आज सोमवार को 508 सिलिंडर बंटे। गैस वितरण केंद्र के प्रबंधक गोविंद आर्य ने बताया कि आज 30 मार्च को बोरागोठ, नायकगोठ और फागपुर में गैस सिलिंडर वितरित किए गए। देवीधुरा में भी आज 157 सिलिंडर बांटे गए। प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि देवीधुरा गैस गोदाम में 72 सिलिंडर हैं। इसके अलावा 234 सिलिंडर की प्लांट से डिमांड की गई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.