टनकपुर शास्त्री तिराहे के पास एक कबाड़ की दुकान में लगी थी आग
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर शास्त्री तिराहे के पास एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। पुलिस और अग्निशमन टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू किया और बड़े नुकसान को बचा लिया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर की रात करीब 11 बजे टनकपुर शास्त्री तिराहे के पास नसरीन पत्नी नसीम के कबाड़ के गोदाम में एकाएक आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया।
© 2026. All Rights Reserved.