Sunday Jan 18, 2026

टाक खंदक में बैठक कर सबका विकास पार्टी का ऐलान

दुबड़ सहकारी समिति की गड़बडिय़ों पर कार्रवाई, बीमा राशि भुगतान व कर्ज माफी की मांग कर रहे किसान

देवभूमि टुडे

चंपावत। सबका विकास पार्टी किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर साल के पहले दिन 1 जनवरी से बेमियादी आंदोलन करेगी। सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी की अध्यक्षता और केशव दत्त भट्ट के संचालन में पाटी के टाक खंदक में हुई किसान संगठन की बैठक में ये निर्णय लिया गया। इसे लेकर संगठन 26 दिसंबर को डीएम को ज्ञापन देगा।

उत्तराखंडी का कहना है कि पाटी के टाक खंदक क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर इस साल मार्च-अप्रैल में 52 दिनों तक आंदोलन किया गया था। दुबड़ सहकारी समिति की गड़बडिय़ों, किसानों के बीमा की राशि का भुगतान और बकाएदारी हटाने की मांग को लेकर आवाज उठाई थी। पार्टी ने इन मांगों के पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पहली जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में खष्टीबल्लभ सकलानी, भगवान बोहरा, चूड़ामणि भट्ट, भुवन बोहरा, श्याम सिंह बोहरा, भुवन मिश्रा, प्रयाग भट्ट, चेत सिंह, त्रिभुवन सकलानी, नवीन भट्ट, रघुवर जोशी, केशव राम, जयराम, हरीश भट्ट, हयात सिंह बोहरा, शिवराज सिंह बोहरा, पुष्पा भट्ट, निर्मला मथेला, आनंद बल्लभ भट्ट, सूरज भट्ट, छत्तर राम आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.