Wednesday Feb 4, 2026

अमोड़ी राजकीय महाविद्यालय को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने दिए वाद्ययंत्र

देवभूमि टुडे

चंपावत। उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में अमोड़ी राजकीय महाविद्यालय को वाद्ययंत्र भेंट किए गए हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर सिंह बोहरा ने आज 23 दिसंबर को अपने स्तर से हारमोनियम, तबला, मंजीरा, चिमटा आदि उपकरण भेंट किए।

वाघयंत्रों के साथ प्राचार्या और भेंट करने वाले पूर्व BDC सदस्य सुंदर सिंह बोहरा व अन्य।

पिछले दिनों कॉलेज की ओर से इन वाद्य उपकरणों की जरूरत बताई गई थी। तब पूर्व बीडीसी सदस्य बोहरा ने इसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। बोहरा इससे पूर्व भी ग्रामीण क्षेत्र के इस महाविद्यालय के समतलीकरण, झाड़ी कटान, एनएसएस के बर्तनों के अलावा कॉलेज के पुस्तकालय में किताबों के लिए 25 हजार रुपये भी दे चुके हैं। प्राचार्या प्रोफेसर अजिता दीक्षित ने महाविद्यालय विकास में सहयोग के लिए पूर्व बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा का आभार जताया है। इस मौके पर डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. अतुल कुमार मिश्रा, डॉ. संजय कुमार गंगवार, हरीश चंद्र ओझा, हरीश जोशी, दशरथ सिंह बोहरा, पूर्व सरपंच दीपक बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंंद्र जोशी, अर्जुन सिंह बोहरा, गणेश सिंह बोहरा, कमल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.