Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर बैराज के पास मिला कार चालक ठाकुर दास का शव, आज होगा पोस्टमार्टम

सिद्धबाबा दर्शन के लिए गए थे रुद्रपुर से आए श्रद्धालु

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए रुद्रपुर से श्रद्धालुओं को लाने वाले कार चालक की शारदा बैराज के पास संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज 23 दिसंबर को कार चालक का पोस्टमार्टम होगा।

 

22 दिसंबर की सुबह मां पूर्णगिरि के दर्शन के लिए रुद्रपुर से कुछ श्रद्धालु कार से आए थे। देवी दर्शन के बाद दोपहर में श्रद्धालु सुनील गोयल सिद्धबाबा के दर्शन के लिए ब्रह्मदेव मंडी नेपाल गए थे। ड्राइवर ठाकुर दास कार के साथ बैराज के पास ही रूका था। दोपहर में जब गोयल परिवार लौटा, तो चालक नहीं मिला।

मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। शाम करीब 5:30 बजे कार चालक रुद्रपुर के रविंद्र नगर निवासी ठाकुर दास (60) पुत्र नरेंद्र नाथ विश्वास बैराज के पास झाड़ियों के पास मृत पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.