चंपावत जिले में लगातार दूसरे दिन स्मैक पकड़ी गई
बनबसा क्षेत्र से 5 आरोपितों के पास से बरामद हुई 50 ग्राम स्मैक
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा क्षेत्र से स्मैक के साथ 5 आरोपित दबोचे गए। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लगातार दूसरे दिन चंपावत जिले से स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस के मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून को बनबसा शारदा नदी के किनारे चेकिंग के दौरान पांच लोगों से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। राजेश बाल्मीकि (50) निवासी मीना बाजार नई बस्ती बनबसा, रोहित राणा (20) निवासी वार्ड नंबर 6 मीना बाजार बनबसा, नवीन भट्ट (36) निवासी बनगांव महेंद्रनगर नेपाल, महेंद्र डगौरा (22) निवासी वेद्कोट ओडा नंबर 8 ग्राम भासी महेंद्रनगर और भरत सिंह लौहार (37) निवासी सुखला महेंद्रनगर नेपाल के पास से कुल 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों के पास से 16200 भारतीय और 14100 रुपए नेपाली मुद्रा भी मिली।
शामिल थे ये पुलिस अधिकारी:
बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र कोरंगा और एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एएनटीएफ प्रभारी प्रकाश भट्ट, निर्मल सिंह लटवाल, गणेश बिष्ट, तपेंद्र जोशी, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, नासिर हुसैन, उमेश राज और विक्रम बिष्ट।
© 2026. All Rights Reserved.