उत्तराखंड शासन ने जारी किया पत्र
चंपावत के वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरेंद्र चौहान के अलावा प्रदेश के चार अन्य डॉक्टरों को सदस्य बनाया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गिरेंद्र चौहान को भारतीय चिकित्सा परिषद का सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा चार अन्य आयुर्वेदिक डॉक्टरों को नामित किया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड के संयुक्त सचिव महावीर सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया गया है।
उत्तराखंड सरकार की आयुर्वेदिक एवं यूनानी पद्धति के लिए गठित भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड का वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरेंद्र चौहान को सदस्य नामित किया गया है। आयुष शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली इस परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल हैं। सदस्य नामित होने के बाद डॉ. चौहान ने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, जनहित और चिकित्सा क्षेत्र के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। सदस्य बनाए जाने पर डॉ. चौहान को आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने बधाई दी है।


इन पांच डॉक्टरों को किया गया है नामित:
चंपावत जिला अस्पताल के डॉ. गिरेंद्र चौहान, नत्थुवावाला (देहरादून) के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. हर्ष सिंह, बालाजीपुरम जगजीतपुर (हरिद्वार) के आरोग्य मेडिसिटी के डॉ. महेंद्र राणा, बालावाला (देहरादून) के डॉ. सोहन खंडूड़ी और देहरादून के प्रेक्टिसनर डॉ. सुनील कुमार आर्या।
© 2026. All Rights Reserved.