5 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले
देवभूमि टुडे
देहरादून। उत्तराखंड के 5 IAS एवं 5 PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन ने आज 27 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।




नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल को कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में अपर सचिव के साथ ही मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। IAS रयाल को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किया गया है। KMVN के MD विनीत तोमर को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई है। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की अपर सचिव निधि यादव को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण एवं खेल व युवा कल्याण का निदेशक बनाया गया है। खेल व युवा कल्याण निदेशक दीप्ति सिंह को अल्मोड़ा का DM एवं अल्मोड़ा के DM अंशुल सिंह को नैनीताल का DM बनाया गया है।
हरिद्वार के ADM वैभव गुप्ता को देहरादून का ADM, देहरादून के ADM कृष्ण कुमार मिश्र को हरिद्वार का ADM, हरिद्वार कुंभ मेला के AMA को हरिद्वार के ADM का अतिरिक्त चार्ज, अल्मोड़ा की डिप्टी कलेक्टर सीमा विश्वकर्मा को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर एवं नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार को अल्मोड़ा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.