Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत के दुधपोखरा गांव में गुलदार ने किया हमला

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत दुधपोखरा क्षेत्र में गुलदार ने गांव के पास ही खेत में घास चुग रहे बैल पर हमला बोल दिया। मवेशियों को चुगाने गए ग्रामीणों के बैल पर हमला होते ही शोरगुल शुरू कर दिया। जिससे गुलदार बैल को छोड़कर भाग गया। गुलदार के हमले से बैल बुरी तरह घायल हो गया।  ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक को लेकर मौके पर पहुंची और घायल बैल का उपचार किया। 

वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने बताया कि दुधपोखरा गांव में आज 22 दिसंबर को देव सिंह पुजारी के बैल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बैल को पशु चिकित्सकों से तत्काल प्राथमिक इलाज कराया। 

ग्रामीण नीरज पुजारी, सुनील सिंह, दीपक सिंह, रमेश गिरी, कमल गिरी, कृष्ण गिरी, मिथलेश गिरी ने पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने ओर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के साथ ही रात्रि गश्त कर रही है और लोगों को अकेले जंगल न जाने की अपील कर रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दोनों गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.