उत्तरायणी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों के चंपावत के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को किया आमंत्रित
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बरेली में होने वाले मेले का करेंगे शुभारंभ
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तर प्रदेश के बरेली में होने वाले 30वेंं उत्तरायणी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तरायणी जन कल्याण समिति बरेली की ओर से मेले के सफलता आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों में जन संपर्क किया जा रहा है। आज 22 दिसंबर को रमेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान के तहत चंपावत पहुंचे समिति के सदस्यों का विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने स्वागत किया।
समिति के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि तीन दिनी मेले का आयोजन बरेली क्लब के मैदान में 13 जनवरी से शुरू होकर तीन दिन तक चलेगा। मेले का शुभारंभ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। बताया कि समिति का यह प्रयास है कि उत्तराखंड की सौगात को बरेली महानगर में विशेष पहचान दिलाई जाए और यहां की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए। बताया कि उत्तरायणी मेले में सीएम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई अन्य राजनेता, जन प्रतिनिधि, साहित्यकारों के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक दलों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार मेले में 150 स्टॉल पर्वतीय क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। जिसमें यहां के विभिन्न उत्पादों को एक नया बाजार उपलब्ध कराया जाता है। इस अवसर पर भुवन पांडेय, तारा दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.