Wednesday Feb 4, 2026

22 कुमाऊं रेजीमेंट 69 ब्रिगेड में पोस्टिंग हवलदार अशोक गहतोड़ी 13 दिसंबर को वाहन दुर्घटना में हुए थे जख्मी

ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान 20 दिसंबर को हुई थी मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 22 कुमाऊं रेजीमेंट 69 ब्रिगेड में पोस्टिंग हवलदार अशोक गहतोड़ी का आज 22 दिसंबर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हवलदार अशोक गहतोड़ी को रेजीमेंट के कर्नल अमन साली और सूबेदार मेजऱ गणेश सिंह के नेतृत्व में सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। चचेरे भाई किशोर गहतोड़ी और उनकी पुत्री हिमाशी ने नम आंखों से पिता हवलदार अशोक गहतोड़ी को मुखाग्नि दी।

हवलदार अशोक गहतोड़ी। (फाइल फोटो)

 

 

 

हवलदार गहतोड़ी का 13 दिसंबर की रात बरेली से अपनी यूनिट में यात्रा के दौरान डोईवाला के पास वाहन दुर्घटना में बुरी तरह चोटिल हो गए थे। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान 20 दिसंबर की रात निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां चंद्रकला गहतोड़ी, पिता खिलानंद गहतोड़ी, पत्नी हेमलता गहतोड़ी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, सूबेदार कैलाश सिंह बिष्ट, गंगा सिंह बिष्ट, नायक राजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, मनोहर सिंह, सूरज रावत, हवलदार पूरन सिंह, सेवानिवृत्ति सूबेदार गणेश दत्त, हरीश सिंह, कैप्टन जीवन सिंह कन्याल, सूबेदार आनंद सिंह, प्रमोद सिंह, सीएम कैंप कार्यालय कैदार सिंह बृजवाल, राजपाल चौहान, शशांक पांडेय, बृजेश जोशी, जीवन सिंह नेगी, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन रावत सहित बड़ी संख्या में नम नेत्रों से अंतिम विदाई दी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.