DM मनीष कुमार 10 जनवरी को दिल्ली में करेंगे सम्मान ग्रहण
नवाचार के लिए भिंगराड़ा की पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट का हुआ है चयन
देवभूमि टुडे
चंपावत। भिंगराड़ा की पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट को 2025 के स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। नवाचार के लिए ये पुरस्कार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार को DM मनीष कुमार 10 जनवरी 2026 में 104वें स्कॉच समिट में ग्रहण करेंगे।
पिरूल ब्रिकेटिंग यूनिट, भिंगराड़ा परियोजना पर्यावरण संरक्षण, वनाग्नि रोकथाम, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और ग्रामीण आजीविका सृजन के क्षेत्र में अभिनव और प्रभावी मॉडल है।

इससे एक ओर पिरूल के वैज्ञानिक उपयोग के जरिए वनाग्नि की घटनाओं में कमी लाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं आय के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। स्कॉच ग्रुप द्वारा वर्ष 2003 में शुरू स्कॉच अवार्ड भारत में गवर्ननेंस, समावेशी विकास, प्रौद्योगिकी और नागरिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार, संस्थान और संगठनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है। इसे राष्ट्रीय उत्कृष्टता का मानक माना जाता है।
© 2026. All Rights Reserved.