Wednesday Feb 4, 2026

बांग्लादेश में हिंदूवादी युवक की निर्मम हत्या को लेक आक्रोश

बांग्लादेश में जेहादी आतंकवाद का किया पुतला दहन

देवभूमि टुडे

चंपावत। पड़ोसी बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले के भालुका में कुछ दिन पूर्व हुई एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या से गहरा गुस्सा है। इसके विरोध में चंपावत में हिंदूवादी संगठन ने पुतला दहन किया। कहा गया कि बांग्लादेश में शेख हसीना वाजिद को सत्ताच्युत करने के बाद जिहादी गतिविधियां निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं और उनके निशाने पर हिंदू और हिंदुओं के मंदिर, व्यावसायिक केंद्र हैं।

चंपावत में पुतला फूंकते हिंदूवादी संगठन।

आज 22 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवक की निर्मम हत्या का विरोध जताते हुए इस्लामिक समाज का पुतला दहन किया है। बीते सप्ताह बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या कर दी थी।विश्व हिंदू परिषद ने इस नृशंस हत्याकांड की घोर निंदा की है। मोटर स्टेशन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में विभाग संयोजक चंदन बिष्ट, दीपक महर, विजय, हिमानी शर्मा, विनीता शर्मा, निक्की पांडे, लक्ष्मी रावत, रेनू रावत, संगीता महर, मोहित बोहरा, अभिषेक बोहरा, विशाल आचार्य, मानस सामंत आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.