Wednesday Feb 4, 2026

SSB कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए

नेपाल सीमा से लगे तामली, पोलप गांव में 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत  वाइब्रेंट गांव तामली, पोलप एवं आसपास के अन्य सीमावर्ती गांवों के युवाओं के लिए संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से चल रहा 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कहा कि प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार में मददगार होगा।

समापन मौके पर SSB अधिकारियों के साथ प्रशिक्षणार्थी।

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि SSB नेपाल एवं भूटान से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले  लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के अलावा सीमापार अपराधों, अनधिकृत प्रवेश, तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम करती है। समापन मौके पर उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, प्रधानाचार्य कमल जोशी, कैलाश चंद जोशी, विपिन सिंह, प्रयाग राम, अमन सिंह, देवेंद्र जोशी, दीपक सिंह, पीयूष तिवारी, मनोज तिवारी और SSB बल कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.