चंपावत जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम मनीष कुमार ने दिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत कलक्ट्रेट में आज 11 मई को हुए साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 49 शिकायतों का निस्तारण हुआ। डीएम मनीष कुमार ने विगत सप्ताह प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम लोगों को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।




प्रमुख रूप से आईं शिकायतें:
ग्राम बिलौन निवासी सोबन सिंह ने वृद्धावस्था पेंशन एवं किसान सम्मान निधि प्राप्त न होने की शिकायत की।
ग्राम बिलोटासेन निवासी दिवान सिंह मेहता ने सीसी मार्ग निर्माण, घेरबाड़ संबंधी समस्या।
ग्राम राई खकोड़ा निवासी नारायण सिंह ने बीपीएल राशन कार्ड बनाने।
ग्राम बडोली निवासी लक्ष्मी दत्त ने घर के समीप से गुजर रही बिजली लाइन से उत्पन्न खतरे से बचाव।
ग्राम कोट अमोड़ी निवासी गोविंद बल्लभ ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराई।
ग्राम दयारतोली निवासी जगदीश सिंह मेहता ने आधार कार्ड में जन्मतिथि संशोधन।
ग्राम ककनई निवासी मान सिंह ने पेयजल समस्या।
कृष्णानंद पाठक ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए तारबाड़ लगाने।
इसके अतिरिक्त ग्राम ढकना निवासी पवन सिंह भंडारी ने ढकना, बड़ोला एवं डूंगरासेठी के बीच पुलिया निर्माण, भैरवा वार्ड निवासी अनिल सिंह तड़ागी ने स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और नायल निवासी जानकी देवी ने आर्थिक सहायता संबंधी शिकायतें भी दर्ज हुई।
© 2026. All Rights Reserved.