Wednesday Feb 4, 2026

पाटी के अमौली गांव में शुरू हुआ 5 दिवसीय महाेत्सव

लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमनलता ने किया उद्घाटन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी के अमौली गांव स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में 5 दिवसीय महोत्सव शुरू हो गया है। आज 21 दिसंबर को कलश यात्रा के बीच स्कूली बच्चों ने मंदिर गेट से विभिन्न मार्गों से होते हुए महोत्सव स्थल तक झांकियां निकाली। शुभारंभ पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने किया।

 

अतिथियों ने महोत्सव आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यात्रा में GIC मूलाकोट, पनियां, मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय वालिक के बच्चों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकी के आगे-आगे करतब दिखाते छोलिया नृतक चल रहे थे। स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली गीतों सहित अन्य प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष केसर सिंह अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन कीर्ति बल्लभ जोशी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूरन भट्ट, लाल सिंह अधिकारी, सुरेश भट्ट, जीत सिंह अधिकारी, जसोद सिंह अधिकारी, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, चंचल सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह, कैलाश प्रसाद, प्रकाश भट्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.