Saturday Sep 19, 2026

देवभूमि टुडे (सौजन्य से सूचना विभाग)

चंपावत। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च  प्राथमिकता देते हुए 19 व 20 दिसंबर को ARTO सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में अमोड़ी, चल्थी, सुखीढांग एवं ककराली गेट क्षेत्रों में रात्रिकालीन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य फोकस ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी नियंत्रण पर रहा। 

जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 3 प्रकरण पाए गए, जिन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघनों के चलते कुल 5 वाहनों को सी ज किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग 12, बिना हेलमेट 5, बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस 8, बिना टैक्स 8, बिना बीमा 4, बिना HSRP 3, अनकवर्ड माल परिवहन 6, बिना फिटनेस 1 तथा गैर-परिवहन वाहन को परिवहन प्रयोजन में प्रयोग करने के 2 प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई।

ARTO द्वारा संचालित अभियान में TSI आनंद सिंह बिष्ट, TAI  राजेंद्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, सुमन डुंगराकोटी, नीरज कुमार, निशा जोशी तथा किशन कुमार आर्य आदि शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.