Sunday Mar 22, 2026

विपिन शर्मा जिला महामंत्री और ललित जोशी जिला मीडिया प्रभारी बनाया

देवभूमि टुडे

चंपावत। UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। आज 21 दिसंबर को पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा ने बैठक के बाद ये विस्तार किया। कहा कि संगठन को विस्तार देकर पार्टी को ताकत मिलेगी। उक्रांद जन मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाएगा। वर्ष 2027 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी।

 

विपिन शर्मा को जिला कार्यालय महामंत्री बनाया गया है। जबकि ललित जोशी को जिला मीडिया प्रभारी होंगे। इसके अलावा योगेश जोशी को ब्लॉक अल्फा चंपावत का अध्यक्ष, पीयूष तिवारी को ब्लॉक महामंत्री, विवेकनाथ गोस्वामी को ब्लॉक मीडिया प्रभारी और ओम प्रकाश जोशी ब्लॉक चार्ली सूखीढांग चंपावत का अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त करने और आम लोगों के मुद्दों को मुखरता से उठाने की उम्मीद जताई।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.