चंपावत में नशा हटाओ जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत खर्ककार्की राजकी प्राथमिक विद्यालय मैदान में हुए बहुउद्देशीय शिविर में समाजसेवी एवं कई जन प्रतिनिधियों ने नशा हटाओ-जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान का समर्थन किया।
बच्चों के साथ ही परिवार को नशे के कुचक्र से बचाना जनसेवियों और समाजसेवियों की प्रथम प्राथमिकता है। इस नशे के कारण बहू-बेटियों एवं महिलाओं का समाज में दिन-प्रतिदिन अनादर, अपमान और तिरस्कार बढ़ रहा है। जो नारी-समाज के विकास के लिए बहुत ही बाधक है।
अंत में 'नारी के विकास का बाधक नशा' विषय पर बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, चंपावत की पूर्व प्रमुख व बीडीसी सदस्य रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, भावना सेठी, आरती आर्या और लक्ष्मी आर्या सहित तमाम लोगों ने समाज में नशे की बुरी आदत से दूर रहने का सामाजिक संदेश दिया। अभियान का संचालन कर रहे संयोजक जीआईसी सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य और व्यवसायी लक्ष्मण सिंह धामी ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
© 2026. All Rights Reserved.