Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला क्षेत्र में मरम्मत का लिया जायजा

सड़क चौड़ीकरण कार्य को और अधिक गति देने एवं यातायात के सुचारू संचालन के दिए निर्देश

देवभूमि दुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला क्षेत्र में चल रहे मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का DM मनीष कुमार ने आज 20 दिसंबर की रात को Ground ZERO पर पहुंच जायजा लिया। उन्होंने हिल साइड व डाउन साइड की कटिंग के काम का निरीक्षण किया और यातायात प्रबंधन की भी समीक्षा की। कहा कि कार्य के दौरान यातायात का सुचारु संचालन हो तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्वांला में रात को काम का मुआयना करते DM मनीष कुमार।

DM ने कहा कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा कार्य निष्पादन के दौरान सभी तकनीकी मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो। अधिकारियों ने बताया कि कुल 7 बेंच में से 3 बेंच की कटिंग तकरीबन पूरी हो गई है। जबकि शेष 4 बेंचों पर कार्य प्रगति पर है। DM ने बचा हुआ काम पूर्ण सावधानी, तकनीकी मानकों और सुरक्षित कार्य प्रणाली के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रात्रिकालीन कार्य के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेत, सुरक्षा बैरिकेडिंग, कार्यस्थल पर सुरक्षित दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने सहित सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पुलिस विभाग तथा अन्य सम्बद्ध इकाइयों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.