देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ नागरिकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है SSB: कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम
महानिदेशक संजय सिंघल का प्रेरणादायी संदेश अधिकारियों एवं जवानों को सुनाया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत स्थित पंचम वाहिनी में SSB का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने SSB के महानिदेशक संजय सिंघल का प्रेरणादायी संदेश अधिकारियों एवं जवानों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कहा कि SSB ने अपनी स्थापना से लेकर आज तक देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर विशिष्ट पहचान बनाई है। SSB कार्मिकों ने विषम हालातों में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है।
इस अवसर पर SSB के शहीदों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा परिवार एवं बल कार्मिकों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, करण चौहान सहित संदीक्षा परिवार के सदस्य एवं जवान मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.