Sunday Mar 22, 2026

चंपावत नगर पालिका ने 6 जगह की चालानी कार्रवाई

1700 रुपये का जुर्माना वसूला

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत नगरीय क्षेत्र की सड़क पर फैली निर्माण सामग्री पर नगर पालिका ने कार्रवाई की है। आज 20 दिसंबर को पालिका ने रोड किनारे निर्माण सामग्री डालने वालों का चालान किया। पॉलीथिन की बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि 6 लोगों पर कार्रवाई की गई है। चालान लगाने के साथ ही  1700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

अतिक्रमण के खिलाफ कारवाई करते EO भरत त्रिपाठी और अन्य कर्मी।

अतिक्रमण, पॉलीथीन और एंटी-लिटरिंग एंटी-स्पिटिंग के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। जिसमें पंकज, मदन सिंह, नारायण, दीपक कुमार, भुवन चंद्र, मोहन आदि का चालान कर के राजस्व वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने भविष्य में भी इस चालानी प्रक्रिया को जारी रखने के आदेश दिए हैं। अभियान चलाने वालों में पालिका के आशीष धीमान, प्रकाश गिरि, पवन पांडेय और सूरज पुनेठा आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.