भुमलाई और खर्ककार्की में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत भुमलाई और खर्ककार्की में आज 20 दिसंबर को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ों समस्याएं उठीं। डीएम मनीष कुमार ने इनमें से ढेरों समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। बकाया समस्याओं के जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
दोनों जगह कार्यक्रम में मौजूद रहे उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्यामनारायण पांडेय ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के जरिए CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और तत्काल निस्तारण कर रही है। खर्ककार्की में मैदान की मरम्मत, पुस्तकालय खोलने सहित कई मांगें उठाईं।





डीएम ने पेयजल, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी, मानव-वन्यजीव संघर्ष, राशन कार्ड और सड़क से संबंधित अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निपटाया। श्रम, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, सहकारिता, पशुपालन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, आयुष, होम्योपैथिक, डेयरी, खाद्य पूर्ति सहित कई विभागों ने लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ शिकायतों का निस्तारण किया। 45 लोगों को आधार कार्ड एवं यूसीसी पंजीकरण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
दोनों जगह शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, राजू गड़कोटी, सुभाष बगौली, सतीश पांडेय, प्रधान मीना कार्की, जितेंद्र राय, कुलदीप कार्की, सरपंच भैरव कार्की, एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, नीतू डागर, सीएओ डी कुमार, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, बीडीओ अशोक अधिकारी, कविंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.