Wednesday Feb 4, 2026

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के तहत 15 दिनी सॉफ्ट टॉयज एवं वूलन उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के उपघटक सामुदायिक आधारित संस्थागत विकास उपयोजना के तहत आयोजित 15 दिनी सॉफ्ट टॉयज एवं वूलन उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समापन पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया। कहा कि प्रशिक्षण से चंपावत नगर पालिका में गठित स्वंय सहायता समूहों की व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाओं ने प्रशिक्षण हासिल किया। कहा गया कि SHG द्वारा निर्मित सॉफ्ट टॉयज एवं वूलन उत्पादों के विपणन का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। एवं आगामी समय में भी स्वयं सहायता समूहों हेतु नगर पालिका द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने नगर पालिका स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा नगर आजीविका केंद्र में निर्मित किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभासदों एवं अतिथियों ने भी SHG की महिलाओं को प्रात्साहित करते हुए पालिका द्वारा समूह हेतु किए जा रहे कार्यो की सराहना की गई। कार्यक्रम में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव पांडेय एवं पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

प्रशिक्षण के समापन मौके पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.