Wednesday Feb 4, 2026

कांडाडोला ग्राम सभा ने पारित किया प्रस्ताव

खुली बैठक में सर्वसम्मति से पारित किए गए कई प्रस्ताव

देवभूमि टुडे

चंपावत। पालबिलौन क्षेत्र की कांडाडोला ग्राम पंचायत भी अब अपनी सरहद के अंतर्गत आने वाले खनन कार्य से शुल्क वसूलेगी। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया है। जिसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले खनन क्षेत्र में मशीनों, वाहनों व स्टोन क्रेशरों से शुल्क वसूला जाएगा।

ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत अधिकारी हरेंद्र मेहरा के संचालन में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में राशन कार्ड, बाल विकास, अमोड़ी बाजार में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने सहित कई प्रस्ताव रखे गए। 

ग्राम सभा की खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण।

जिसमें से अधिकांश प्रस्तावों पर सहमित भी बनी। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत अपने क्षेत्र में होने वाले खनन कार्य पर कर वसूल करेगी। साथ ही अमोड़ी बाजार क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत की भूमि में बनी दुकानों से भी स्वच्छता को लेकर कर वसूली का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसके बाद  बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्य योजना भी तैयार की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलोचना नेगी,  पूर्व ग्राम प्रधान विजय सिंह, दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, हेमंत सिंह, शुभम सिंह, सुजल सिंह, संदीप सिंह, हेमा देवी, रेखा देवी, रजनी, ममता बोहरा, दुर्गा देवी, सीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.