चंपावत में जिला स्तरीय कैंप
नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया शुभारंभ
देवभूमि टुडे
चंपावत। 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक ने 14 प्रकरण निपटाए। इनके जरिए 254.49 लाख रुपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। आज 19 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के पिथौरागढ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक कवि जी ने डैड खातों को फिर से सक्रिय करने की जानकारी दी। कहा कि बैंक में आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कतिपय दस्तावेज जमा करा इन डैड खातों को फिर से सक्रिय कराए जा सकते हैं।
बताया गया कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों (Unclaimed Assets) के निस्तारण एवं आम नागरिकों को उनके वित्तीय अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित राष्ट्रीय जागरूकता अभियान मेरी पूंजी, मेरा अधिकार के अंतर्गत चंपावत गोल्ज्यू रिजेंसी में जिला स्तरीय जागरूकता कैंप का आयोजन हुआ।





कैंप में विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड संस्थानों एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं ने स्टॉल लगाए गए। जहां आम लोगों को बिना दावे वाली जमा, निवेश, बीमा राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। दावे की प्रक्रिया को सरलता से पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विशिष्ट अतिथि एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की मौजूदगी में ऐसे लाभार्थियों को, जिनके प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका था, सेटल किए गए दावों के चैक भी वितरित किए गए। बैंक अधिकारी भरत सिंह दिगारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में एसएलबीसी के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार, लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल, नाबार्ड के डीडीएम स्वाति कार्की, आरसेटी के निदेशक प्रियांशु मैठानी, आरसेटी के पूर्व निदेशक जनार्दन चिल्कोटी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.