Saturday Sep 19, 2026

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को दिए प्रमाणपत्र

सेलागाड़, चूका, मोस्टा, कोटकेंद्री, खिरद्वारी, सोराई, आमबाग और टनकपुर

क्षेत्र के 24 युवाओं ने लिया प्रशिक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णांगिरि धाम क्षेत्र सेलागाड़ में SSB (सशस्त्र सीमा बल) द्वारा नागरिक कल्याण योजना के तहत मोटर ड्राइविंग का 15 दिनी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसएसबी की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के जरिए ग्रामीणों को हुनरमंद बनाने का प्रयास किया गया है। प्रशिक्षण के जरिए सीमांत क्षेत्र के गांवों की अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही पलायन पर अंकुश लगेगा। गंगा राणा ने कमांडेंट विक्रम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, अन्य अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी।

सेलागाढ़, चूका, मोस्टा, कोटकेंद्री, खिरद्वारी, सोराई, आमबाग और टनकपुर क्षेत्र के 24 युवाओं ने प्रशिक्षण लिया। महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के सुरेश सिंह, अभिमन्यु सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षु पवन पांडेय सहित कई प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए। ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी की अध्यक्षता में 19 दिसंबर को समापन मौके पर हुए कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, क्षेत्रक मुख्यालय के उप कमांडेंट पशु चिकित्सक डॉ. पूजा, डॉ. वेदतांम मधुमिता, संजीत सिंह, रविंद्र रावत आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.