Sunday Jan 18, 2026

मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन ने पूर्णागिरि मेला मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन ने मां पूर्णागिरि के सरकारी मेला अवधि में ठुलीगाढ़-भैरव मंदिर मार्ग पर टैक्सी जीपों के बेरोकटोक संचालन की मांग की है। कहा कि टैक्सी संचालकों से किसी भी तरह की अवैध वसूली का संगठन विरोध करेगा। इसे लेकर एसोसिएशन ने पूर्णागिरि के मेला मजिस्ट्रेट और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को ज्ञापन भेजा है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन कुमार का कहना है कि 6 मई 2024 को हाईकोर्ट ने टैक्सी वाहनों का संचालन बे-रोकटोक करने के आदेश दिए थे। लेकिन अब संज्ञान में आया है कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए जिला पंचायत फिर से टैक्सियों के संचालन के लिए निविदा निकालकर अवैध वसूली करवाने पर विचार कर रही है। एसोसिएशन ने कहा कि संगठन ऐसी किसी भी निविदा का विरोध करेगा। साथ ही टैक्सियों से पार्किंग के नाम पर की जाने वाली अवैध वसूली पर भी रोक लगाई जाए।

ज्ञापन में राजेंद्र सिंह, गुड्डू, अंकुर सिंह, मोहम्मद अनीस, आशीष यादव, प्रकाश चंद्र भट्ट, अनुज गुप्ता, राहुल, सुहेल अंसारी, सलमान अंसारी, कमल, भारत, राकेश, विशाल सिंह, अंशु यादव, सुमित शर्मा, दीपकराव, पुष्कर सिंह,आकाश सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.