Wednesday Feb 4, 2026

बाराकोट के BDO मोनिका पाल के स्थानांतरण से ग्रामीण प्रतिनिधि नाराज

प्रदर्शन करने के साथ CDO को ज्ञापन भी दिया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। चंपावत जिले के सबसे छोटे विकासखंड बाराकोट की BDO (खंड विकास अधिकारी) मोनिका पाल के तबादले से ग्रामीण प्रतिनिधियों में गुस्सा है। नाराज प्रतिनिधियों ने इसके विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया और CDO डॉ. जीएस खाती को ज्ञापन सौंप स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की। बाराकोट की BDO को पाटी ब्लॉक और पाटी के BDO अवनीश उपाध्याय को 16 दिसंबर को बाराकोट स्थानांतरित किया गया है। 

ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि बाराकोट की BDO मोनिका पाल को बमुश्किल 1 साल हुआ है। इतने कम समय में यहां की ईमानदार अधिकारी का दूसरी जगह तबादला क्षेत्र के विकास को प्रभावित करेगा।स्थानांतरण निरस्त करने की मांग करने वालों में ग्राम प्रधान नारायण सिंह, दीपक सिंह, संजय जोशी, जीतू सिंह, राजकुमार, निर्मल नाथ, सम्राट कुमार, केशव दत्त, भुवन सिंह आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.