Wednesday Feb 4, 2026

आज चंपावत में लग रहे शिविर से बैंक खाताधारकों को मिलेग राहत

देवभूमि टुडे

चंपावत। अगर आपका बैंक खात निष्क्रिय हो गया है, तो परेशान न हों। ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप के पास अपने निष्क्रिय खाते को फिर से सक्रिय करने का मौका है। आज 19 दिसंबर को ऐसे निष्क्रिय खाताधारकों की मदद के लिए बैंक विशेष शिविर लगा रहा है।

चंपावत के लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल ने बताया कि निष्क्रिय खाताधारकों की सुविधा के लिए बैंक आज 19 दिसंबर को गोरलदेव मार्ग पर स्थित गोल्ज्यू रिजेंसी में शिविर लगा रहा है। इस शिविर में बैंक के निष्क्रिय खाताधारक आधार, पैन कार्ड सहित कुछ अन्य दस्तावेजों को जमा कर अपना खाता सक्रिय करा सकते हैं।

 

लीड बैंक प्रबंधक अमर सिंह ग्वाल।

बताया गया कि जिले की कुल 75 शाखाओं में 49869 बैंक खाते निष्क्रिय हैं। इन निष्क्रिय खातों में करीब 9.40 करोड़ रुपये जमा है। वैसे जिले के 23 बैंको की 75 शाखाओं में कुल 615668 खाता धारक हैं। निष्क्रिय खाता वह बैंक खाता होता है, जिसमें एक निश्चित अवधि (अमूमन 12 से 24 महीने) तक जमा, निकासी, राशि ट्रांसफर जैसा कोई लेनदेन नहीं हुआ हो।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.