Friday Jan 23, 2026

CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल से मिला अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में पालिका सभासदों का शिष्टमंडल

देवभूमि टुडे

चंपावत। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय के नेतृत्व में पालिका प्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल से शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष पांडेय और सभासदों ने नगर में चल रहे विकास कार्यों और भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की।

चंपावत में CM कैंप कार्यालय में मिलते पालिकाध्यक्ष और सभासद।

कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श जिले की परिकल्पना को साकार करने में नगर पालिका अपने विकास कार्यों के जरिए सहयोग कर रही है। नगर के समग्र विकास, जन सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर करने पर बल दिया गया। इस मौके पर सभासद प्रेमा चिल्कोटी, दिनेश बर्दोला, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, सूरज प्रहरी आदि शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.