पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने पालिका के पर्यावरण मित्रों को
ट्रैकसूट वितरित किए
देवभूमि टुडे
चंपावत। कड़ाके की ठंड के बीच चंपावत नगर पालिका ने पर्यावरण मित्रों को गरम ट्रैकसूट वितरित किए गए। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने पालिका के पर्यावरण मित्रों को को ये गरम ट्रैकसूट वितरित किए।

पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। ताकि पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता से संबंधित कार्यों एवं कार्यक्रमों के संचालन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सुविधाओं का ध्यान रखना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सिटी मैनेजर महेश चौहान सहित तमाम सभासद मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.