Wednesday Feb 4, 2026

लघिया घाटी के रीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक में दूसरी बार लगा है ATM

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठा साहिब। लघिया घाटी की धुरी रीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में ATM लग गया है। ATM मशीन के लगने से स्थानीय लोगों के अलावा रीठा साहिब के गुरुवारे में आने वाले श्रद्धालुओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस ATM का उद्घाटन आज 18 दिसंबर को शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने किया। 

 

ATM नहीं होने से अब तक लोगों को नकदी निकासी के लिए लोहाघाट, चंपावत, खेतीखान और पाटी जाने को मजबूर होना पड़ता था। व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि ATM लगने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को भी  सुविधा मिलेगी। इस मौके पर बैंक अधिकारी रोहित सिंह तितियाल, नीरज कुमार, भुवन सिंह का के अलावा PLV हयात राम आर्य, वीरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि रीठा साहिब में पहले भी एक ATM था, लेकिन उसमें तकनीकी खामी आने के बाद उसका उपयोग नहीं हो सका था।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.