Wednesday Feb 4, 2026

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

3 श्रद्धालुओं की मौत, 5 लोग घायल  

देवभूमि टुडे  

चंपावत/हल्द्वानी। पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों को ले जा रही एक स्कॉर्पियो कार भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली क्षेत्र के निगलाट के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कर खाई से निकालकर भवाली के अस्पताल ले जाया गया। 

 

पुलिस के मुताबिक हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल आने तक गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया। साथ ही पांचों घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.