Wednesday Feb 4, 2026

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बैठक के बाद दी जानकारी

सरकारी मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को होगा, 15 जून तक चलेगा मेला

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले का उद्घाटन पहली बार होली से पहले किया जाएगा। आज मां पूर्णागिरि मेले की बैठक में शिरकत लेने के बाद ये जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 27 फरवरी (एकादशी) को होगा। अब तक मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले का शुभारंभ होली के अगले दिन होता था। व्यवस्थागत तैयारियों में होने वाली असुविधाओं को देखते हुए संशोधित निर्णय लिया गया है। इससे व्यवस्थाओं को बेहतर करने और श्रदालुओं को अधिक सुविधा देने में मदद मिलेगी। 

पंडित तिवारी ने बताया कि मेले का समापन 15 जून को होगा। मेले में सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, पेयजल, पथ प्रकाश, पार्किंग, यातायात सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को 15 फरवरी तक पूरा करने की बात कही गई है। अध्यक्ष ने कहा कि मानसूनी आपदा की वजह से मेला क्षेत्र में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। जिन्हें जल्द से जल्द सुधारे जाने की जरूरत है।

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.